भोपतपुर पुलिस की छापेमारी में 230 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
कोटवा। भोपतपुर पुलिस ने छापेमारी कर 230 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है । पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि तीन शराब तस्कर बाइक से भारी मात्रा में बनपरुआ से अपने घर बझिया शराब लेकर जा रहे है। सूचना के सत्यापन के उपरांत थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई जितेंद्र दास अन्य पुलिस कर्मियों के साथ छपेमारी कर पांच लीटर वाले पॉलीथिन का 46 पाॅकेट में रखे 230 लीटर देशी चुलाई शराब एवं तीन बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
वही तीन शराब कारोबारियों में दो बाइक छोड़ अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकले। गिरफ्तार कारोबारी राजेश कुमार उर्फ कालिया उम्र 35 वर्ष पिता स्व. सूरत राय ग्राम बझिया भोपतपुर का बताया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त से भागे हुए अभियुक्तों का नाम पता लगा कर प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई की जा रही है । मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है ।

