प्रधानमंत्री जन औषधि से बदल रही देश की तस्वीर:यमुना सिकरिया

प्रधानमंत्री जन औषधि से बदल रही देश की तस्वीर:यमुना सिकरिया
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सीकरीया फार्मेसी काॅलेज में बीते एक सप्ताह से चल रहे राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह का उद्घाटन आईएमए बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डाॅ आशुतोष शरण एवं भाजपा नेत्री डाॅ हीना चन्द्रा, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभूषण पाण्डेय एवं काॅलेज के सचिव भाजपा युवा नेता यमुना कुमार सीकरीया एवं कॉलेज प्राचार्य प्रीति दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर डाॅ आशुतोष शरण ने वैक्सीन और उसके इस्तेमाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी, एवं नये वैक्सीन के बारे में छात्रों को बताया। डाॅ हीना चंद्रा ने फार्मेसी के महत्व के बारे में जानकारी दी, तथा डॉक्टर और फार्मासिस्ट में अंतर बताया। पत्रकार चन्द्रभूषण पाण्डेय ने कहा कि फार्मेसी का बहुत बड़ा दायरा है।

सचिव यमुना सीकरीया ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के उपक्रम, फार्मेसी काउण्सील ऑफ इंडिया के निदेशानुसार फार्मासिस्ट एैज दी एडवोकेट ऑफ वैक्सीनेशन के तर्ज पर किया गया था। जिसका आज समापन हुआ है। जागरूकता लाने के उद्वेश्य से सरकार ऐसे कार्यक्रम कराती है। फार्मासिस्ट डाॅक्टर और मरीज के बीच की एक सहायक कड़ी है, तथा डाॅक्टर से अधिक इसकी भूमिका है। यमुना सिकरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र से देश की तस्वीर बदल रही है, अब तक कुल 17,610 जन औषधि केन्द्र खोले जा चुके है, और मार्च 2027 तक 25,000 संख्या करने का लक्ष्य सरकार का है। जिससे लोगो को 75 प्रतिशत कम दाम में दवा मिलती है।फार्मासिस्ट टीकाकरण में एक वकील की निभाता है।

इस मौके पर छात्रो ने रंगोली और अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page