मोतिहारी पुलिस ने बिजली तार चोर गैंग के बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड,चार गिरफ्तार
8 क्विंटल तार बरामद, फरार लोगो के विरुद्ध छापेमारी जारी
मोतिहारी। पुलिस ने चकिया थाना क्षेत्र के घासी पाकड़ गांव में रेड कर के बिजली की तार और उपकरण चोरी करने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है । इस दौरान बिजली के तार सहित कई अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
मामले में चकिया एसडीपीओ संतोष सिंह ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस मामले में गोपालगंज सिधवलिया के सर्वेश कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। सर्वेश की निशानदेही पर चकिया थाना क्षेत्र के ही ग्राम घासीपाकड़ स्थित मुन्ना साह के घर से चोरी किए गए 8 क्विंटल बिजली के तार और अन्य संबंधित सामान बरामद किए गए।
जिसके बाद सिधवलिया का विनोद कुमार, पिपरा कोठी थाना क्षेत्र का रंजन कुमार , कोटवा के बेलवा माधव का बबलू कुमार गिरफ्तार किया गया , जबकि उक्त तार का रिसीवर मुन्ना फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीम में डीएसपी के अलावा थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे , सब इंस्पेक्टर राजकुमार राजू, मौसम कुमार, गौरव कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।गैंग के कई सदस्यों का पूर्व का अपराधिक इतिहास है। वही कई सदस्य फरार है जिसके विरुद्ध छापेमारी जारी है।

