पुलिस ने किया चोरी कांड का सफल उद्भेदन,चोरी के सामान सहित सात गिरफ्तार
रक्सौल।शहर के कोईरिया टोला निवासी उदयबिहारी प्रसाद, के घर बीते 17 दिसबंर हुई चोरी की घटना का रक्सौल थाना की पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है।इस मामले पीड़ित उदयबिहारी द्घारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस द्धारा रक्सौल थाना कांड संख्या 534/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
घटना के सफल उद्भेदन हेतु एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 19.12.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर टुन्ना कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता—सुनील महतो, सा० त्रिलोकीनगर, वार्ड नं० 24, थाना रक्सौल, जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसके घर से चोरी के सोना-चाँदी के जेवरात बरामद किए गए। तत्पश्चात अभियुक्त टुन्ना कुमार की निशानदेही पर कोईरियाटोला बगीचा से टेंगारी कुमार के पास से चोरी की एक घड़ी,मोहित कुमार के पास से चोरी का एक लेडीज पर्स,राजाबाबु कुमार के पास से चोरी का एक रेडमी मोबाइल फोन,कृष कुमार के पास से चोरी का एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया।इसके साथ ही चोरी के अन्य सामान बरामद किये गये।इस पूरे मामले में कुल सात लोग गिरफ्तार किये गये।जिसमे
राजा कुमार, पिता रमेश दास, साकिन कोईरियाटोला, वार्ड नं० 24, थाना रक्सौल,कृष कुमार, पिता—रमेश दास, साकिन कोईरियाटोला, वार्ड नं० 24, थाना रक्सौल
टेंगारी कुमार, पिता—मनोज महतो, साकिन नोरियाटोला, वार्ड नं० 24, थाना रक्सौल,मोहित कुमार, पिता—पवन मंडल, साकिन त्रिलोकीनगर, वार्ड नं० 25, थाना रक्सौल
कन्हैया कुमार, पिता—गोपाल साह, साकिन कोईरियाटोला, थाना रक्सौल,सुमित कुमार, पिता—मनोज महतो, साकिन कोईरियाटोला, वार्ड नं० 24, थाना रक्सौल,टुन्ना कुमार, पिता—सुनील महतो, साकिन त्रिलोकीनगर, वार्ड नं० 24, थाना रक्सौल शामिल है।
छापेमारी दल में इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष, रक्सौल,एसआई कृष्णमुरारी, रक्सौल थाना, जितेन्द्र कुमार, रक्सौल थाना, लालबहादुर राम, रक्सौल थाना व
रक्सौल थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।जांच के क्रम में
अभियुक्त टुन्ना कुमार का आपराधिक इतिहास सामने आया है।

