सशस्त्र सीमा बल के 62वां स्थापना दिवस मनाया गया
रक्सौल।सशस्त्र सीमा बल” के 62वां स्थापना दिवस के पावन एवं गौरवपूर्ण अवसर पर 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम संजय रावत, द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल का बलकार्मिकों के नाम संदेश पढ़कर किया गया।
इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के बलकार्मिकों तथा नृत्यांगना डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा मनमोहक देशभक्ति एवं विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित बलकार्मिकों, उनके बच्चों एवं वाहिनी की संदीक्षा सदस्यों ने भरपूर आनंद उठाया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा बलकार्मिकों को उनके साहस, समर्पण, कड़ी मेहनत एवं असाधारण योगदान के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में ‘बड़े खाने’ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों, बलकार्मिकों एवं अन्य सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारीगण एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

