विजय हजारे ट्राॅफी के लिए बिहार टीम में मोतिहारी के तीन खिलाड़ी का चयन
-क्रिकेट खिलाड़ी सहित खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
-बिहार क्रिकेट टीम की कप्तानी सकीबुल गनी के जिम्मे
मोतिहारी। बोर्ड क्रिकेट कॉउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) के तत्वाधान में आयोजित होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवर) के लिए मोतिहारी के सकीबुल गनी,बादल कनौजिया और साबिर खान का चयन बिहार टीम में हुआ हैं।
इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने ज बताया हैं कि क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी भी फॉर्मेट में एक साथ यहां के तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में हुआ हैं।
जिसमे मोतिहारी के सकीबुल गनी टीम के कप्तान बनाये गये हैं। इस उपलब्धि से मोतिहारी के क्रिकेट खिलाड़ियों में खुशी हैं। सकीबुल गनी विगत कई सत्रों से बिहार टीम के लिए खेल रहे हैं। रणजी व सैयद मुश्ताक अली टीम की कप्तानी का जिम्मा भी सकीबुल के हाथ में हैं। सैयद मुश्ताक अली टी-20 टीम व विजय हजारे के लिए बनी टीम में भागीदारी निभा रहे है।
वहीं साबिर खान एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में हैं। इंडिया(यू-19) टीम में हिस्सेदारी निभा चुके हैं। वे आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के वह नेट बॉलर भी रह चुके हैं। बादल कनौजिया ने बीसीए की सीनियर डिवीजन के मैचों और यू-23 ग्रुप के मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया हैं, साथ ही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भी उसने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए।
उल्लेखनीय है कि बीसीए सीनियर चयन समिति के सदस्य चेतन शर्मा, हरविंदर सिंह,सुनील कुमार सिंह,विष्णु शंकर व अनंत प्रकाश ने बिहार टीम के लिए 15 खिलाड़ियों की सूची जारी किया हैं।
इसीडीसीए से सम्बद्ध उपरोक्त तीनों खिलाड़ियों को बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, इसीडीसीए अध्यक्ष आकर्षण आदित्व, सचिव रवि राज, संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद, खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, स्पोर्ट्स क्लब सचिव प्रभाकर जयसवाल,वरिष्ठ खिलाड़ी अजय कुमार,एनसीए कोच मनोज कनौजिया, गोपालजी मिश्रा, अमित कुमार, रामेश्वर साह, वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार टुन्ना, राशिद जमाल खान,गुलाब खान, शैलेन्द्र मिश्र बाबा सहित कई लोगों ने बधाई दी हैं।

