रक्सौल राजकीय आईटीआई में एलुमनी मीट का आयोजन

रक्सौल राजकीय आईटीआई में एलुमनी मीट का आयोजन
Facebook WhatsApp


-पूर्व के प्रशिक्षणार्थियों एवं नये प्रशिक्षुओं के बीच मजबूत संबंध को स्थापित कर रहा मीट कार्यक्रम: प्राचार्य
-सरकारी नौकरी में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

मोतिहारी। राजकीय आईटीआई रक्सौल,में एलुमनी मीट का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य नीतीश कुमार और सम्मानित कई अतिथियों ने भाग लिया। उपस्थित रहे।अध्यक्षता मुख्य अनुदेशक राजेश कुमार ने की। जबकि प्रोग्राम का रूप रेखा अनुदेशक सह मंच संचालक हर्षवर्धन कुमार शानू ने तैयार किया था। इस एलुमनी मीट में संस्थान की पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने भी भाग लिया। वहीं प्राचार्य श्री कुमार ने कहा कि एलुमनी मीट से पूर्व प्रशिक्षणार्थियों और वर्तमान प्रशिक्षुओं के बीच मजबूत संबंध स्थापित होते हैं, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है।

पूर्व प्रशिक्षणार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव साझा कर वर्तमान प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करें। मुख्य अनुदेशक ज्योतिष कुमार ने एलुमनी मीट के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पूर्व प्रशिक्षणार्थी के अनुभव वर्तमान प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने अपने प्रशिक्षण, कार्य अनुभव और उपलब्धियों की जानकारी दी।

मौके पर संस्थान के सभी अनुदेशक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के उपरांत बुलेट कुमार (एएलपी), राजन कुमार (एएलपी ), अनिरुद्ध कुमार (सीआरपीएफ) जो सरकारी नौकरी की बहुत बड़ी उपलब्धिया प्राप्त की, उन्हे भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page