प्रचार वाहन के माध्यम से पंजीकरण करा गन्ना किसान उठा सकेंगे सरकारी लाभ: निदेशक
-जिले के विभिन्न गांवों में लगातार प्रचार वाहन भ्रमणशील
-गन्ना किसानों के उत्थान के प्रति सरकार तत्पर
मोतिहारी। गन्ना उद्योग विभाग बिहार गन्ना किसानों के उत्थान की दिशा में सतत् प्रयत्नशील है, लिहाजा बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने एवं संचालित चीनी मिल से संबद्ध गन्ना किसानों को हर संभव लाभ दिलाने की दिशा में अग्रसर है। फिलहाल पूर्वी चंपारण जिले में सुगौली चीनी मिल चालू है। इस मिल से जुड़े किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में प्रचार वाहन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
सहायक निदेशक ईख विकास, मोतिहारी के सौजन्य से विभाग द्वारा चलाई जा रही
मोबाइल प्रचार वाहन को जिले के सुगौली,रामगढ़वा, हरसिद्धि, ,रक्सौल, आदापुर एवं बेतिया के मझौलिया के विभिन्न गांवों में भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि गन्ना किसानो में बहुत उत्साह है। किसान जानकारी प्राप्त कर रहे है। विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं जनसेवक भी गन्ना किसानो को पंपलेट एवं पत्रक के माध्यम से जानकारी दे रहे है।
सहायक निदेशक ईख विकास अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि विभाग योजनाओं का लाभ लेने के लिए गन्ना किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है, जिसे किसानों को करवाना अनिवार्य है, पंजीकृत किसान ही योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन कर पाएंगे। किसान इस कार्य के लिए सुगौली चीनी मिल के कर्मचारी या गन्ना विभाग के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनसेवक से संपर्क कर सकते हैं।

