अंतरजिला साइबर अपराधी गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

अंतरजिला साइबर अपराधी गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

– 3 करोड़ का ट्रांजक्शन देख बैंक खाते को खंगाला तो, खुलने लगी साइबर अपराधियों का राज

– बैंक खाते के विरुद्ध अलग अलग स्टेट में दर्ज है 10 कंप्लेन

मोतिहारी। साइबर पुलिस ने साइबर अपराध के जरिए ठगी करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा करते हुए अंतरजिला गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले में साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों साइबर अपराधी राजेपुर काशी पकड़ी का जितेंद्र कुमार और सीतामढ़ी पुनौरा का ओमप्रकाश कुमार और अमल कुमार शामिल है।

इन लोगों के पास से 1 लाख 20 हजार नगद,  पांच मोबाइल फोन 18, एटीएम कार्ड, एक बाइक व कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। बताया गया है कि साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली की एक बैंक खाता नंबर पर काफी लेनदेन किया जा रहा है। उक्त खाता नंबर को पुलिस के साइबर पोर्टल पर चेक किया गया तो जानकारी मिली कि इस अकाउंट को लेकर अलग-अलग राज्यों में 10 कंप्लेन दर्ज कराये गये है। तत्काल उक्त खाता का केवाईसी के जरिए खाता धारक की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो मधुबन थाना क्षेत्र के दुल्मा गांव का भरत प्रसाद बताया गया है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपना सिविल स्कोर ठीक करने के लिए अपना मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर,  चेक बुक,  एटीएम कार्ड आदि जितेंद्र कुमार को दे दिया था।

इसका फायदा उठाकर उक्त साइबर अपराधियों ने साइबर ठगी के पैसे को उसके खाते में मंगाना और फिर निकालना शुरू किया। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है  कि अप्रैल माह से अबतक उक्त खाते में 3 करोड़ से अधिक ट्रांजक्शन हुआ है, जिसको लेकर बैंकर्स और पुलिस के कान खड़े हुए थे। पुलिस टीम में साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर, सब इंस्पेक्टर शिवम सिंह , सौरभ कुमार भारती, सिपाही नीरज कुमार, पूजा कुमारी आदि शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page