पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार,सीएचसी, किसान कार्ड व राशन व्यवस्था पर उठे सवाल

पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार,सीएचसी, किसान कार्ड व राशन व्यवस्था पर उठे सवाल
Facebook WhatsApp


-बीडीओ बोले,अनुपस्थित पदाधिकारियों पर होगी कारवाई

कोटवा। पंचायत समिति की बैठक शनिवार को दीपउ ई  किसान भवन में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सदन का माहौल काफी हंगामेदार बना रहा। प्रखंड प्रमुख विभा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक के बाद एक गंभीर सवाल उठाए। प्रखंड प्रमुख विभा देवी ने राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर बीडीओ से तत्काल सुधार की मांग की। समिति सदस्य करारिया के कमलेश साह ने खाद एवं बीज की बिक्री में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेंद्र यादव और मुखिया मुखलाल राम ने नल-जल योजना के सुचारु संचालन नहीं होने तथा राशन वितरण में धांधली को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक का सबसे अहम और संवेदनशील मुद्दा दीपउ में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहा। सदस्यों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं आते हैं और यह केंद्र पिछले चार महीने से बंद पड़ा है। साथ ही एमओ के प्रखंड कार्यालय से गायब रहने को लेकर भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। किसानों का फॉरमर आईडी बनाने के मुद्दे को भी सदस्यों ने पुरजोर ढंग से उठाया। इस पर बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने कहा कि सदस्यों द्वारा उठाए गए दस महत्वपूर्ण मुद्दों को नोट कर लिया गया है और संबंधित मामलों में जिला को पत्र प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन पदाधिकारियों की इंटर परीक्षा में ड्यूटी नहीं थी बावजद अनुपस्थित रहे, नतीजतन    कार्रवाई के लिए जिला को लिखा जाएगा। बैठक में केवल जनप्रतिनिधियों को ही कार्यवाही में शामिल रहने का निर्देश दिया गया, जिसका सख्ती से पालन होता दिखा। बैठक में मुखिया अखिलेश कुमार सिंह उर्फ राजू ठाकुर, अर्चना देवी, पप्पू कुमार यादव, उप प्रमुख ममता देवी, मो. सज्जाद, जितेंद्र ठाकुर, पम्मी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page