हरदिया पैक्स का निर्विरोध हुआ चुनाव,अध्यक्ष बने रविप्रकाश

हरदिया पैक्स का निर्विरोध हुआ चुनाव,अध्यक्ष बने रविप्रकाश
Facebook WhatsApp


बीडीओ ने चुने गए अध्यक्ष व सदस्य को दिया प्रमाण पत्र


तुरकौलिया।हरदिया नगर निगम पैक्स का चुनाव निर्विरोध हुआ। अध्यक्ष पद पर रविप्रकाश निर्विरोध चुने गए। वें निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मोहन सिंह के पुत्र है। श्री सिंह हरदिया के पांच बार पैक्स अध्यक्ष व मुखिया रह चुके है। निर्विरोध चुने गए कार्यकारणी के सदस्यों में सामान्य जाति से संजीव कुमार सिंह की पत्नी पिंकी कुमारी, संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह की पत्नी अमृता देवी, अरुण कुमार सिंह व ई अजय कुमार सिंह है। जबकि अतिपिछड़ा कोटि से मनोज कुमार की पत्नी ऋतू कुमारी, नंदकिशोर सहनी, पिछड़ा कोटि से संजय कुमार व अनुसूचित जाति से गुरुचरण हजरा निर्विरोध चुने गए है।

मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी संतोष राज ने प्रमाण पत्र सौंपा। निर्विरोध चुने जाने पर विधायक कृष्णनंदन पासवान, पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, राकेश मिश्र, मुखिया राकेश मिश्र सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page