शंकरसरैया चौक पर अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
जेसीबी व ट्रेक्टर से अतिक्रमण हटाते हुए मलबा हटा।
राहगीरों में दिखा ख़ुशी का आलम।
जाम की समस्या से राहगीरों को मिलेगी निजात।
तस्वीर शंकर सरैया चौक से जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते अंचल प्रशासन।
तुरकौलिया।निस
तुरकौलिया अंचल प्रशासन द्वारा इलाके से अतिक्रमण हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार को शंकरसरैया चौक पर किये गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। मालूम हो कि दो दिन अंचल अमीन ने पैमाइस कर सरकारी भूमि को चिन्हित कर दिया था। इस दौरान कुछ दुकानदार अतिक्रमण को खाली कर दिया था। लेकिन कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नही हटाया था। भारी पुलिस बल कि मौजदगी में सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू हुआ। जिला से पुलिस बल मंगाया गया था। अतिक्रमण हटते ही सड़के चौड़ी दिखने लगी। शंकरसरैया से तुरकौलिया जाने वाली मोड़ पर अतिक्रमण किये हुए गुमटी को तोड़ा गया। वही एक घर का छज्जा तोड़ा गया। जबकि अपने दुकान के सामने एलबेस्टर वाला छज्जा और दुकान के बाहर मिट्टी भर सड़क से उच्ची की गई को हटाया गया। मालूम हो कि शंकर सरैया चौक पर हमेशा जाम लगा रहता था। लोग जाम में दो से तीन घण्टे फंसे रहते थे। यह सड़क बहुत बिजी रहता है। इसी चौक से होकर लोग पीपराकोठी एनएच, कोटवा एनएच, मोतिहारी बाईपास, तुरकौलिया, अरेराज समेत अन्य जगहों पर जाते थे। एनएच से जुड़े होने के करण बड़ी गाड़िया का आना जाना लगा रहता था। वही बलुआ होकर ट्रक, ट्रैक्टर नही जाता है। इसी रास्ते से मोतिहारी या अन्य जगह जाते है। एक बड़ी गाड़ी गुजरी नही की जाम लग जाता था। इसमें अधिकारी से लेकर आम लोग फंसे रहते थे। वही एम्बुलेंस भी कई बार फंस चुकी है। मरीजों के जान पर बन आई है। गाड़ी घुमाने में ड्राइवर को बहुत परेशनी होती थी। सीओ ने बताया कि पहले ही सूचना दी गई थी अपने से अतिक्रमण हटा लें। नही हटाने पर जेसीबी मंगाकर तोड़ा गया है। सीओ संतोष ने बताया कि इलाके के सभी चौक चौराहो व बाजारों से अतिक्रमण हटाया जायेगा।

