कुर्की महाअभियान में जिले भर में फरार अभियुक्तों के घर चला बुलडोजर

कुर्की महाअभियान में जिले भर में फरार अभियुक्तों के घर चला बुलडोजर
Facebook WhatsApp

हत्या,लूट व बलात्कार जैसे मामलों में हुई कुर्की की कारवाई


पूर्वी चंपारण। जिले में रविवार को चलाए जा रहे कुर्की महा अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना के अलग अलग कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पर कुर्की की कारवाई की गई है। नगर थाना क्षेत्र में स्वयं एसपी स्वर्ण प्रभात कुर्की को लेकर सड़क पर उतरे। इसके अलावे विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या , लूट , हर्ष फायरिंग रंगदारी , बलात्कार सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर कुर्की की कारवाई की गई है। कोटवा थाना क्षेत्र के डुमरा में भी पुलिस का बुलडोजर चला। एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूरे जिले में कुर्की महा अभियान चलाने का निर्देश दिया है ।

ऐसे में न्यायालय से मिले आदेश के आलोक में कई मामलों में लगातार फरार चल रहे डुमरा पंचायत के वांछित दीपलाल पासवान, पिता – मुख्तार पासवान के घर की कुर्की की कारवाई की गई। इसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा ट्रायल नम्बर 3413 /25 के तहत आदेशित किया गया था जिसको लेकर रविवार को पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षाबलों की उपस्थिति में कुर्की किया गया। बताया गया है कि दीपलाल पासवान के विरुद्ध एक दर्जन से भी अधिक अपराधिक मामले हैं जिसमें वह लगातार फरार चल रहा है। इसके अलावे रामगढ़वा के भैंसरा गांव में हत्या कांड के आरोपी राजू यादव के घर कुर्की की गई। मेहसी में सकीना खातून , रहमत अली , रूबी खातून और मो0 जब्बार के फरार रहने ओर उनके घर की कुर्की की गई। पिपरा थाना कांड संख्या 211 / 24 , हत्या कांड में खैरी जमुनिया के नीरज माझी , कालज माझी , अखिलेश माझी के घर की कुर्की की गई।मधुबन थाने के पॉक्सो एक्ट के आरोपी अजय सहनी के घर भी कुर्की की कारवाई की गई। इसके अलावे कई और थाना क्षेत्र में भी आरोपितों के घर सघन कुर्की अभियान चलाई है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page