बिजली चोरी के आरोप में चौदह लोग पकडाये बिजली विभाग ने किया जुर्माना
– विभाग ने लगाया 2.15 लाख जुर्माना
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के चार गांव में बिजली विभाग के द्वारा छापेमारी किया गया। जिसमें करीब 14 लोग अवैध ढंग से बिजली जलाते हुए पकडे गए। बिजली विभाग ने करीब 2.15 लाख जुर्माना ठोका है।
कनीय अभियंता नीतीश कुमार ने एफ आई आर दर्ज कराया है। श्री कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बिजली जलाने की सुचना पर टीम गठित कर छापेमारी किया गया। जहां मानिकपुर बाजार के प्रेमचंद्र सिंह के पुत्र राजन कुमार अपने परिसर में अवैध ढंग से बिजली जलाते हुए पाए गए।
उनके ऊपर 13925 रुपया जुर्माना किया गया है। जबकि अन्य जो पकडे गए है उनमे विश्वनाथ साह के पुत्र सिकिंदर साह के ऊपर 6342 रुपया, रॉयल चिकेन हॉउस के मालिक कृष्णा साह के ऊपर 14123 रुपया, शिवनाथ राम के ऊपर 16700 रुपया, अकरम अंसारी के ऊपर 8946 रुपया, सुरेन्द्र साह के पुत्र मनीष कुमार के ऊपर 13223 रुपया, कुबारा पकड़िया के सुमंत गिरि के ऊपर 12828 रुपया, मुनी साहनी के पुत्र सुबोध साहनी के ऊपर 57400 रुपया, छठ्ठू गिरि के पुत्र बृजकिशोर गिरि के ऊपर 7000 रुपया, रानीछपरा के काशी साह के ऊपर 4307 रुपया, मुरारपुर के सुदामा महतो के पुत्र उदय महतो के ऊपर 8178 रुपया, बच्चू साह के पुत्र रंजन कुमार के ऊपर 8178 रुपया, अनुशारुल हक के ऊपर 26448 रुपया जुर्माना लगाया गया है।

