देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
चिरैया। पुलिस ने दीपही गांव में छापेमारी कर तीन बदमाशो को एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि गत 12 दिसंबर की देर रात दीपही गांव में चोरों ने उक्त गांव निवासी स्व. जोधा राय के पुत्र प्रमोद यादव उर्फ छेनी राय के घर से पचास हजार रुपए नगद और लाखों रूपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली थी।
मामले में पुलिस ने इन तीनों अपराधियों के घर छापेमारी की। इस दौरान इन युवकों के पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के दीपही गांव निवासी मनोज प्रसाद यादव के पुत्र मनीष कुमार (22 वर्ष), हीरालाल राय के पुत्र मनदीप कुमार व बलिराम राय के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है।

