अमेरिका सहित सभी विदेशी सामान का करे वहिष्कार:राधामोहन
-राष्ट्रव्यापी आत्मनिर्भर भारत अभियान की कचहरी चैक से शुरूआत
-स्वदेशी खरीदारी का संकल्प पत्र भरवाया
मोतिहारी। कचहरी चौक पर राष्ट्रव्यापी आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने के साथ आयातित वस्तुओं की जगह देशी विकल्प अपनाने, घर, काम और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, गांव, किसान तथा कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने की अपील कीॆ।.
युवाओं को स्वदेशी अपनाने के लिअ प्रेरित करने, नई पीढ़ी तक इसका महत्व समझाने आदि को प्राथमिकता देने सम्बंधी स्वदेशी संकल्प-पत्र भर कर किया।
उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आज अमेरिका अपनी ताकत दिखाता है तो हम भी अमेरिका की बराबरी में खड़े हैं। अमेरिका या किसी भी अन्य देश के सामान नहीं खरीदेंगे। हम दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में स्वदेशी को प्राथमिकता देंगे। भारत माता की सेवा और सम्मान के लिए आज से पूरे देश में स्वदेशी संकल्प लेना है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर भाजपा डॉ. लालबाबू प्रसाद, वरीय चिकित्सक डॉ. आशुतोष शरण, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, जिला प्रवक्ता साजिद रजा, मीडिया सह प्रभारी सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बब्लू पासवान, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ट धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

