योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा की
मोतिहारी। चकिया अनुमंडल के सभागार में जिलाधिकारी,सौरभ जोरवाल ने अधिकारियों के साथ राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 की आवास स्वीकृति, आवास पूर्णता, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं ग्रामीण आवास सहायता योजना में लंबित आवास पूर्णता आदि की गहन समीक्षा की गई। वहीं एक सप्ताह में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया।

