पूर्वी चंपारण जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2500 वादों का हुआ निपटारा,6 करोड़ 12 लाख 500 रुपए की हुए रिकवरी
मोतिहारी।राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 2500 वादों का निपटता हुआ। जिसमें न्यायालय वाद 725, बैंक वाद 1500, माप तौल 45, क्लेम 1 सहित अन्य वादों का निपटारा हुआ। वहीं बैंक सेटलमेंट राशि 6 करोड़, माप तौल से 210500 रूपये, क्लेम से 10 लाख रुपए की वसूली हुई।
वाहन डिफॉल्टर व विद्युत उपभोक्ता को मिली निराशा बड़ी उम्मीद के साथ वाहन डिफॉल्टर व विद्युत उपभोक्ता राष्ट्रीय लोक अदालत में आए थे, परंतु उन्हें निराशा हाथ लगी। जिला परिवहन पदाधिकारी न्यायिक बेंच में तो जरूर पहुंचें, लेकिन वे विभागीय निर्देश नहीं होने की बात कह कर अपना पल्लू झाड़ ली। वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत में आशा की किरण लेकर पहुंचे विद्युत उपभोक्ता को भी निराशा हाथ लगी। उन्हें बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विद्युत विभाग को सम्माहित ही नहीं किया गया है। हालांकि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपाध्यक्ष सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा था कि वे जिला के ऐसे समस्याओं के निराकरण को लेकर तत्पर हैं।

