सलोनी हत्याकांड में मधुबन में छापेमारी, आरोपी पति गिरफ्तार

सलोनी हत्याकांड में मधुबन में छापेमारी, आरोपी पति गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


तुरकौलिया।  सलोनी कुमारी की हत्या मामलें में फरार चल रहे आरोपी पति को मधुबन से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मनीष साह शंकर सरैया कासवा टोला का रहने वाला है। 21 अक्टूबर को शंकर सरैया कसवा टोला के मनीष साह की पत्नी सलौनी का शव पुलिस ने उसके घर से बरामद किया था। मामले में मृतिका की मां मालती देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगया था कि सलोनी कि हत्या उसके पति, ससुर समेत अन्य ने गला दबाकर कर दिया है।

आरोपियों में पति के अलावे अनिल कुमार, सुनील कुमार, विष्णु कुमार, आर्यन कुमार, सुरेंद्र साह आदि थे। मृतिका की मां का कहना था कि उसकी पुत्री की  शादी मनीष साह से अपनी शक्ति के अनुसार किया था। लेकिन कुछ दिन बाद पुत्री से दहेज में दो लाख रुपये की मांग माता-पिता से करने का दबाव बनाया जाने लगा।   पुत्री ने बात की जानकारी मोबाईल फोन कर दी थी। 21 अक्टूबर को ससुराल के अगल-बगल के किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दिया कि सलोनी की हत्या कर दी गई है।

सूचना पर परिजनों के साथ पहुंची। सभी लोग फरार थे। पुत्री का शव आगे वाले रूम में पड़ा था। अगल बगल पता करने मालूम चला कि सलोनी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page