फायरिंग मामले में 10 दिन बाद तुरकौलिया पुलिस ने दर्ज कराई प्राथमिकी

फायरिंग मामले में 10 दिन बाद तुरकौलिया पुलिस ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Facebook WhatsApp


– 3 दिसम्बर की रात शंकरसरैया चौक पर किराना दुकान का ताला तोड़ चोरी किया गया था प्रयास
-फायरिंग करते हुए चोर हुए फरार
तुरकौलिया।थाना क्षेत्र के शंकरसरैया चौक पर 10 दिन पूर्व किराना दुकान का ताला तोड़ने व दुकानदारों पर चोरों द्वारा फायरिंग करने के मामले में आखिरकार पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया है। पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने की खबर सुर्खिया बनी। तत्पश्चात एसपी स्वर्ण प्रभात के कड़े कदम के बाद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

उल्लेखनीय है  कि  3 दिसंबर की देर रात तीन चोर शंकरसरैया चौक स्थित रुपलाल साह के किराना दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास कर रहे थे। ताला तोड़ने की आवाज पर बगल में सो रहे दुकानदार ने जब चोर को पकड़ने के लिए खदेढ़ने लगा, तब  तीनो चोर  चौक से दक्षिण ओर भागने के दौरान  बचाव में पिस्टल से फायरिंग किये। फायरिंग का खोखा सुबह में पपु अंसारी के पान दुकान के समीप  मिला।

वही नहर के समीप क्यूम अंसारी के दुकान पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा में भाग रहे चोरों की तस्वीर कैद हो गई। 4 दिसम्बर को पीड़ित दुकानदार टीकैता तेलिया पट्टी निवासी रुपलाल साह ने सीसीटीवी फुटेज, खोखा के साथ आवेदन थाना में दिया। लेकिन पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। मामले में  थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page