बंद पड़ी चीनी मिल को खोलने की  दिशा में कार्यवाही तेज

बंद पड़ी चीनी मिल को खोलने की  दिशा में कार्यवाही तेज
Facebook WhatsApp


-डीएम ने बैधनाथ चीनी मिल का निरीक्षण किया, कहा सरकार को भेजी जायेगी रिपोर्ट
मोतिहारी। एनडीए सरकार के एजेंडो में बंद पड़ी चीनी मिलो को खोलने एवं नई चीनी मिलो की स्थापना के संकल्प पूरा होने की दिशा में अग्रसर है।  चकिया की बंद पड़ी चीनी मिल को सरकार खोलने के लिए प्रतिबद्ध है। फलस्वरूप इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

शनिवार को  जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने  बैद्यनाथ चीनी मिल, चकिया का निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की जानकारी प्राप्त किया गया। डीएम श्री जोरवाल ने बताया है कि  चीनी मिल चकिया को चालू करने से संबंधित निरीक्षण प्रतिवेदन विभाग को भेजा जायेगा। जल्द ही इसके साकारात्मक निर्णय सामने आयेंगे। उल्लेखनीय है कि चकिया चीनी मिल पिछले कई दशको से बंद है। इस चीनी मिल के शुरू होने से किसानों को काफी लाभ होगा।  निरीक्षण के क्रम में शिवानी शुभम, अनुमंडल पदाधिकारी, चकिया भी मौजूद थी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page