केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया बार्डर यूनिटी रन का शुभारंभ

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया बार्डर यूनिटी रन का शुभारंभ
Facebook WhatsApp


– सशस्त्र सीमा बल के  62 वीं स्थापना दिवस पर कार्यक्रमो की धूम
-विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया पुरस्कृत

रक्सौल। 47 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल में सशस्त्र सीमा बल के आगामी  62 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में  राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामूहिक शक्ति का प्रतीक व सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए “बॉर्डर यूनिटी रन” का आयोजन किया गया। 05 किलोमीटर की “बॉर्डर यूनिटी रन” का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नित्यानंद राय, गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार,  विशिष्ट अतिथि  संजय जायसवाल, सांसद, पश्चिम चंपारण एवं  निशित कुमार उज्जवल, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय एसएसबी, पटना द्वारा फ्लैग ऑफ करके  किया गया।

जिसमें वाहिनी के कार्यक्षेत्र  स्थित महाविद्यालय व विद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्थानीय गावो की महिलाएं एवं पुरूष के अतिरिक्त एन.जी.ओ, सीमा जागरण मंच के सदस्य, बैंककर्मी, स्थानीय प्रशासन अधिकारी आदि कई लोगो ने भाग लिया।

इस अवसर पर वन्दे मातरम गीत गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने पौधा लगाये।

अतिथियों ने  दौड़ में भाग लेने वाले विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।  इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिन्हा, विधायक,  समृद्ध वर्मा, विधायक, सिकटा, विशाल कुमार, विधायक, नरकटिया,  राजेश कुमार, विधायक, सुगौली,  एस. सुब्रमण्यम, उप महानिरीक्षक, एस.एस.बी. बेतिया, संजय पांडेय, कमांडेंट, 47 वीं वाहिनी एसएसबी. रक्सौल, बलवंत सिंह नेगी,   कमांडेंट, 44 वीं वाहिनी, नरकटियागंज, मनीष कुमार, एसडीएम, रक्सौल, मनीष आनंद , एसडीपीओ. रक्सौल सहित स्थानीय प्रशासन के कार्मिक उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page