ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत, परिजनो में कोहराम

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत, परिजनो में कोहराम
Facebook WhatsApp



पीपराकोठी। एनएन,27 पर मुजफ्फरपुर टू मोतिहारी वाले ओवर ब्रिज पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक बैंककर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान मेहसी धरियारी के आदित्य प्रियदर्शी (35) के रूप में हुई।

जो आरबीएल बैंक में बिहार झारखंड का प्रभारी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह किसी विभागीय  बैठक में शामिल होने के लिए अपने घर से मोतिहारी जा रहा था। तभी पेट्रोल पंप और बरकुरवा के बीच ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहा तीव्रगामी ट्रक ने ठोकर मार दिया।

घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसे इलाज के लिए भेजने की कोशिश की। परंतु युवक की मौत हो गई थी। घटना के कारण अफरातफरी मच गई।   ओवर ब्रिज पर आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मृतक के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। वहीं परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आते ही चीख चित्कार मच गई। उसके बिलखने और रुदंन से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page