पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कारवाई में 36 किलो गांजा बरामद
मोतिहारी/सिकरहना। एसएसबी बरहरवा एवं जितना पुलिस की संयुक्त कारवाई में शुक्रवार की मध्य रात गश्ती के दौरान धेनुखी बलुआ से पश्चिमी सैनिक रोड के सरेह से 36 किलो प्रतिबंधित पदार्थ गांजा को बरामद किया गया। जबकि कोहरा का लाभ उठाकर गांजा तस्कर नेपाल में भाग गये। बाद में एसएसबी ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर बरामद गांजा को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी.

