तुरकौलिया चौक पर 100 अतिक्रमित दुकानों पर प्रशासन का चला बुलडोजर
-जेसीबी व ट्रेक्टर से सड़क में निर्मित मकान टूटा, मलवे भी गये
– तुरकौलिया के प्रमुख चौक चौराहो से हटाया जायेगा अतिक्रमण: अचंल अधिकारी
मोतिहारी। तुरकौलिया चौक पर सड़क पर मकान, छज्जा बनाकर किये गए अतिक्रमण पर प्रशासन का गुरुवार को बुलडोजर चला। करीब 100 अतिक्रमित दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया। सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती रही। मालूम हो कि सीओ ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों को पंद्रह दिन पूर्व सड़क से अतिक्रमण हटाने का अंतिम अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान अंचल व पीडब्लूडी के अमीन 8 व 9 दिसम्बर को तुरकौलिया चौक से स्कूल चौक तक सड़क की पैमाइस कर अतिक्रमण को चिन्हित करने का काम किया था।
कुछ दुकानदार अपने आप अतिक्रमण किये गए जगह को खाली कर दिये थे,लेकिन पक्का मकान का निर्माण करने वाले अधिकांश दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटा पाए थे। फलस्वरूप गुरूवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जेसीबी से अतिक्रमण तोड़े गये, जबकि मलबा को ट्रेक्टर से हटाया गया।
राहगीर दनही के कमल किशोर चौधुर, बड़हरवा के छोटन कुमार दूबे, बरमसवा के अभिषेक ठाकुर सहित अन्य ने अतिक्रमण हटाते देख कहा कि अब लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सीओ संतोष ने बताया कि तुरकौलिया से अतिक्रमण पूर्णतः हटाने का काम किया जायेगा।

