एटीएम बदलकर उड़ा लिए 62 हजार रुपए.

एटीएम बदलकर उड़ा लिए 62 हजार रुपए.
Facebook WhatsApp


– पीड़ित ने थाने में दी लिखित शिकायत
रक्सौल। अनुमंडल क्षेत्र के आदापुर प्रखंड के माघी बरवा गांव निवासी बीरेंद्र प्रसाद यादव के साथ एटीएम बदलकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार वह बाजार करने रक्सौल आया था। इसी दौरान कुछ पैसे की आवश्यकता होने पर मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसा निकालने पहुंचा। एटीएम पर मौजूद दो युवकों ने जल्द पैसा निकालने की बात कहकर उनसे मशीन का उपयोग करने का आग्रह किया।

इस दौरान दोनों युवकों ने चतुराई से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और पिन देख लिया। इसके बाद वे मौके से गायब हो गए।कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर लगातार निकासी के संदेश आने लगे। जानकारी मिली कि 10-10 हजार की चार बार और 22 हजार की एक बार, यानी कुल 62 हजार रुपए, विभिन्न एटीएम और पॉस मशीनों के माध्यम से निकाल लिए गए है।
उसने बताया कि यह पैसा   बड़ी मेहनत से जमा किया था।इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page