कोचिंग छात्र को कार सवार बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल

कोचिंग छात्र को कार सवार बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी मुहल्ले में काेचिंग से पढ़कर वापस लौट रहे छात्र को कार सवार बदमाशों ने चाकू मार कर जख्मी कर दी। घायल छात्र मो. साहिल शहर के अगरवा मुहल्ला निवासी मो. नजीर का पुत्र बताया गया है। बदमाशो द्वारा चाकू उसके जांघ में मारी गई है । इसके बाद आननफानन में लोगों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा।

घटना को लेकर साहिल ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने कोटवा के सुशील कुमार के अलावा आदर्श कुमार व आदित्य कुमार को नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित किया है। तीनों नामजद चांदमारी में राजा सिंह के मकान में किरायेदार है। साहिल ने पुलिस को बताया है कि वह कोचिंग पढ़ने चांदमारी गया था। वापस लौटते समय कार सवार पांच-छह बदमाशों ने उसे घेर लिया। इसके बाद गाली-गलौज की। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब उसकी जान बची।

साहिल ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी सुशील से क्लास के बाहर मामूली बात को लेकर धक्का-मुक्की हुई थी। इसको लेकर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page