निजी स्कूल वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों ने बिखेरा जलवा

निजी स्कूल वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों ने बिखेरा जलवा
Facebook WhatsApp

 
सुगौली। द रेडियंट पब्लिक स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव समारोह पूरे धूमधाम से गुरुवार को मनाया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया।जिसके बाद विद्यालय परिवार के द्वारा अतिथियों का फूल माला और अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।

इस अवसर  डायरेक्टर नवीन कुमार श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू  अपने पद पर उत्तराधिकार के रूप में   पुत्र हृषिकेश श्रीवास्तव हर्ष को डायरेक्टर घोषित किया। जिनको डॉ. सुधीर कुमार के द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात छात्रों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कर्यक्रम प्रस्तुत किए गये।  नन्हें बच्चों ने नृत्य, गीत और कला के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं विधायक श्री गुप्ता ने छात्रों को लगन से पढ़ने और शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी।   कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य तृप्ति श्रीवास्तव और संचालन प्रभाकर झा ने किया।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page