महज एक घंटे की केसरिया यात्रा को यादगार बना दिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-केसरियावासियों सहित महकमें में हलचल
केसरिया। एकाएक केसरिया पहुंचना, और समूचे इलाके में हलचल ला दिए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। हज एक घंटे की यात्रा केसरियावासियों के लिए यादगार पलो में जाना जायेगा। मुख्यमंत्री श्री कुमार के आगमन को लेकर प्रसाशनिक स्तर पर तत्परता दिखी। जाहिर है कि दसवीं बार मुख्यमंत्री बने श्री कुमार जिले में पहली बार केसरिया पहुंचे थे। यहां जाने की पर्यटकों के लिए बन रहे कैफेटेरिया में फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 50 प्रतिशत काम हो चुका है, लेकिन उनके एकाएक फैसिलिटी सेंटर निर्माण निरीक्षण से उम्मीद जताई जाने लगी है कि अब शेष कार्य भी जल्द पूरे कर लिए जायेंगे।
इस बार उनके साथ डिप्टी सीएम सह

गृहमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनिल कुमार, सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री विजय चौधरी, टूरिज्म सचिव लोकेश सिंह, टूरिज्म काॅरपोरेट के एमडी नन्द किशोर कुमार, तिरहुत कमिश्नर कौशल किशोर, विधायक शालिनी मिश्रा, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, विधायक प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू प्रसाद,नरकटिया विधायक विशाल कुमार,जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी के अतिरिक्त एनडीए के कई नेता उपस्थित थे।
अशरफ आलम की रिपोर्ट

