सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश
मोतिहारी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस में चालक एवं सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी को लेकर अधिकारियों को निदेशित किया गया। केंद्र अधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त ब्रीफिंग में दिया गया निर्देश
10 दिसंबर को एकल पाली में 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 09: 30 बजे पूर्वाह्न से निर्धारित, 10ः30 बजे पूर्वाह्न के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

इसके लिए कलेक्ट्रट स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने संयुक्त ब्रीफिंग किया। बताया कि 10 दिसंबर को बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 4361 पदों पर नियुक्ति की लिखित परीक्षा संचालित होगी जिसके लिए जिला में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल 10882 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 02 बजे तक चलेगी। सभी परीक्षा केंद्र पर जैमर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे।
बैठक में अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

