राज्यस्तरीय मसाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ
– डीएम ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया
-525 खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन
-प्रथम दिन विभिन्न जिले के बीच कुल 16 मैच
मोतिहारी। राज्य सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है। खेल विभाग, राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। जिला स्तर पर स्कूली बच्चों की टीम बनाई गई है जो प्रतियोगिता में भाग ले रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी सौरभ सुमन यादव, जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, जिला जन संपर्क अधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी राहुल कुमार,जिला नियोजन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीम के प्रतिभागी बच्चे एवं उनके प्रशिक्षकध् सपोर्टिंग स्टाफ उपस्थित थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

तपश्चात प्रतिभागी बच्चों ने मार्च-पास्ट किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सभी प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया, उन्हें शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि मशाल खेल प्रतियोगिता अंतर्गत फुटबॉल खेल के लिए पूर्वी चंपारण का चयन आयोजक के रूप में किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 525 खिलाड़ियों सोमवार को प्रथम दिन अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच 9 दिसंबर को सुबह 7 बजे से प्रारंभ होंगे।
कुल 16 मैच आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में पटना ने मुंगेर को हराया जबकि समस्तीपुर ने नालंदा को, वैशाली ने सुपौल को मात दी। मुजफ्फरपुर ने औरंगाबाद को एवं पटना (यू-14) ने समस्तीपुर को हराया। इसी तरह
वैशाली ने मुजफ्फरपुर को जबकि पूर्वी चंपारण ने खगड़िया पर जीत दर्ज किया। प्रतियोगिता के संचालन में अरविंद कुमार, भानु प्रकाश, अरुण कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, खेल विभाग से रमेश कुमार, मुबाशिर, तथा जिले के सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

