पकड़ीदयाल में युवक का शव पेड़ से मिला लटका, इलाके में सनसनी
मोतिहारी। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी पंचायत अंतर्गत अजगरी गांव में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब ग्रामीणों ने आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। मृतक की पहचान वार्ड संख्या एक निवासी शियालाल साह के 18 साल के बेटे अनिल कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात गांव में ही लखिन्द साह के यहां शादी समारोह था। नतीजतन परिजन अनिल के संबंध में शादी समारोह में होने की बात समझ रहे थे। लेकिन रात तक जब वह घर न लौटा तो चिंता होने लगी। इस बीच सुबह में फंदे से लटके शव की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई बकौल मृतक के पिता सियालाल साह बेटा अनिल का किसी से कोई विवाद नहीं था। सरल और मिलनसार स्वभाव का लड़का था। बेटा की इस तरह की मौत ने तोड़ दिया।
दुसरी ओर मौत की ने मां रीता देवी बेसुध कर दिया। उसकी अचानक हुई संदिग्ध मौत से गांव में शोक है। वहीं सूचना पर पकड़ीदयाल थाना अध्यक्ष अशोक साह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और सभी पहलुओं की जांच का निर्देश दिया। प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन अन्य बिदंुओ पर भी पुलिस छानबीन में जुटी है।

