भागवत कथा में हर्षवर्धन महाराज के प्रवचन का आनंद उठा सकेंगे श्रद्धालु

भागवत कथा में हर्षवर्धन महाराज के प्रवचन का आनंद उठा सकेंगे श्रद्धालु
Facebook WhatsApp


-दस दिसम्बर से  7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

सुगौली। आगामी 10 दिसंबर से 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होगा। स्थानीय श्रद्धालु एवं आयोजक मंडली इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बुधवार को आयोजित होने वाली भव्य कलश शोभा यात्रा से किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की जाएगी।

आयोजन समिति ने बताया कि पूरे सप्ताह संत लाडले हर्षवर्धन महाराज कथा वाचन करेंगे। वे प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का विस्तृत वर्णन करेंगे।   आयोजन स्थल पर आकर्षक पंडाल, मंच सज्जा, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी, पार्किंग और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल-लीला, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, गोवर्धन लीला तथा रास पंचाध्यायी सहित कई अध्यात्ममय प्रसंगों का आनंद ले सकेंगे।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page