महिला प्रशिक्षण केंद्र सह शेल्टर होम का एसडीओ ने किया उद्घाटन

Facebook WhatsApp


– महिलाएं हमारी-आपकी बहन-बेटियां: रणजीत सिंह


रक्सौल। स्वच्छ रक्सौल द्वारा संचालित “महिला प्रशिक्षण केंद्र सह शेल्टर होम” का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार और भाजपा की जिला महिला मोर्चा की महामंत्री पार्वती तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में केंद्र की कार्यप्रणाली एवं इसके सामाजिक महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित महिलाओं की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। इनमें रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ रेहाना खातून, ससुरालजनों द्वारा प्रताड़ित मरियम  तथा पति द्वारा दूसरी शादी  के बाद घर से निकाली गई रेणु कुमारी जैसे कई मामलों का उल्लेख किया गया।
शेल्टर होम का  उद्देश्य घरेलू हिंसा, सामाजिक उपेक्षा और मानसिक तनाव से जूझ रही महिलाओं को सुरक्षित आवास, मनो-सामाजिक परामर्श, कौशल विकास प्रशिक्षण और समाज में सम्मानजनक पुनर्वास
उपलब्ध कराना है। केंद्र की सरकार के  द्वारा पीड़ित महिलाओं के परिजनों के साथ समन्वय कर पुर्नस्थापन एवं पुनर्वास की दिशा में भी प्रयास किये जाएंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन के मौके पर विमल सर्राफ, सुरेश साह, पंकज रूंगटा, राज कुमार, अमलेश श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मनीष कुमार, पार्वती तिवारी, कृष्ण आनंद, फायर ऑफिसर पवन कुमार, जीआरपी प्रभारी पवन कुमार तथा एसएसबी इंस्पेक्टर विकास कुमार संयुक्त रूप किया। अपने संबोधन में रणजीत सिंह स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष   ने कहा
ये महिलाएं हमारी-आपकी बहन-बेटियां हैं। इन्हें सम्मानपूर्वक जीवन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। केंद्र का लक्ष्य सिर्फ आश्रय प्रदान करना नहीं, बल्कि हर पीड़ित महिला को स्वावलंबी, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page