सीओ की सुनवाई के दौरान तीन मामले का निष्पादन

सीओ की सुनवाई के दौरान तीन मामले का निष्पादन
Facebook WhatsApp


सुगौली। अंचल कार्यलय के राजस्व विभाग द्वारा प्रखंड के सभागार में लगाये गए साप्ताहिक जनता दरबार में सुनवाई के लिये तीन मामले आये। सुनवाई के बाद अंचलाधिकारी कुन्दन कुमार ने बताया कि जनता दरबार में सुनवाई के लिए तीन मामले आये।

जिसमें पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया नगर क्षेत्र के बसवरिया वार्ड 19 निवासी मो. सोहेब और सुगौली नगर पंचायत के वार्ड 16 निवासी शमसुल हक के बीच, सुगांव निवासी जयचंद मिश्र और हरिश्चन्द्र मिश्र के बीच और मनसिंघा के मनोज कुमार और बिनोद गुप्ता के बीच जमीन के मालिकाना हक को लेकर सुनवाई की गई।

तीनों मामलों की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय में अपना मामला सुनवाई के लिए प्रस्तुत करने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर   राजस्व पदाधिकारी राधे श्याम यादव, प्रधान सहायक प्रेम किशोर सिंह, राजस्वकर्मी अखिलेश कुमार और खुशबू कुंमारी सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page