एडीएम ने केसरिया अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस का निरीक्षण किया
– अधिकारियों को लोगों के कार्यों के निष्पादन का दिया निर्देश
मोतिहारी। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शैलेंद्र कुमार भारती ने केसरिया अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अंचलअधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित पाए गए। उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का कार्य कलाप संतोषजनक पाया । जांच में पाया गया कि सभी प्राप्त आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित किए गये हैं।
यहां आए आवेदकों से भी पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त ली। आरटीपीएस से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। कुछ महिलाएं विधवा पेंशन के लिए आवेदन जमा करने आई थी, उनसे भी बात कर संतोष जताया। समाहर्ता ने उपस्थित सभी संबंधित क्षेत्र पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि जब भी क्षेत्र भ्रमण करते हैं तो आम जनता के कष्टों से रू-ब-रू अवश्य हों तथा जिस भी विभाग का कार्य हो, उनसे समन्वय स्थापित कर कार्य निष्पादन का प्रयास जरूर करें। इससे आमजन का मनोबल बढेगा। बाद में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण का निर्देश दिया।

