बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर दिलाई गई शपथ

बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर दिलाई गई शपथ
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्यक्रम के क्रम में  बाल विवाह निषेध के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मच्छहां, मोतिहारी  में किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बाल विवाह निषेध अधिनियम ,2006 के कानूनी प्रावधानों के बारे मे विस्तृत रूप से बताया गया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार आर्य, शिक्षक नागेंद्र कुमार सिंह एवं महिला एवं बाल विकास निगम के जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी, जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार, वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ रितेश कुमार मौजूद रहे साथ ही स्कूल की शिक्षिकाएं एवं लगभग 120 बालिकाएं सम्मिलित हुई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page