मोतिहारी शहरवासियों को आवारा पशुओं के विचरण से मिलेगी मुक्ति
-वार्डवार साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार
-32 वार्ड में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की दिशा में कार्रवाई तेज
-महापौर की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी कमिटी की बैठक संपन्न
मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी शहर से लेकर मुहल्लो तक की साफ-सफाई सहित नाला एवं स्ट्रीट लाईट लगाने की दिशा में कार्यवाही तेज कर दी है। इसी उद्देश्य से गुरूवार को सशक्त स्थायी समित की बैठक महापौर प्रीति कुमार की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें निर्णय लिया गया कि नगर में विचरण कर रहे आवारा पशुओं से शहर को पूरी तरह से मुक्त कराया जायेगा। इसके लिए पहले पशु मालिको को नोटिश, फिर पशुओं को नियंत्रित करने के लिए विशेष टीम के माध्यम से पशुओं पकड़ने के साथ ही मालिक से दंड की वसूली की जायेगी। इसके अतिरिक्त शहर सहित वार्डवार सफाई का निरीक्षण किया जायेगा। नियमित कचरा उठाव, नालो की सफाई, नागरिको के बीच स्च्छता को लेकर जागरूकता चलाया जायेगा।
वहीं संबंधित कर्मियो एवं एजेंसी का उतरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। स्ट्रीट लाइट लगाने की दिशा में लाईट के अधिष्ठान आदि की समीक्षा के बाद संबंधित एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण उक्त कार्य को करने के लिए निदेशित किया जायेगा। जबकि प्रमुख चौक-चौराहो पर मास्क लाईट लगाई जायेगी। जल्द ही कोटेशन प्राप्त कर उक्त कार्य को प्रारंभ किया जायेगा।
पिंक शौचालय सहित निगम अंतर्गत 32 वार्डो में सामुदायिक शौचालय एवं सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। कचरा प्रसंस्करण प्लांट के लिए भी निविदा निकाले जाने की बात बताई गई। मठिया जिरात, जमला रोड, बाजार समिति सहित अन्य जगहो पर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए संबंधित ठीकेदार को निर्देश दिया गया है। जाहिर है कि निगम शहर को स्वच्छता की दिशा में आने वाले दिनो में ठोस रूप देने के प्रयास में जुट गया है।

