मोतिहारी नगरनिगम को सेटेलाइट टाउनशिप योजना में शामिल कराने की पहल शुरू

मोतिहारी नगरनिगम को सेटेलाइट टाउनशिप योजना में शामिल कराने की पहल शुरू
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। बिहार सरकार ने कैबिनेट की बैठक कर 11 शहरो को सटेलाईट टाउनशीप में शामिल करने का निर्णय लिया। फलस्वरूप इस शहर को इसमें शामिल करने की मांग डिप्टी मेयर डाॅ. लालबाबू प्रसाद ने सरकार से की है। गुरूवार को उन्होने निगम कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि इस कार्य के लिए उनके द्वारा मुख्यमत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित नगर विकास मंत्री को इस मांगो का पत्र देकर आग्रह किया गया है। उन्होने कहा कि चूंकी मोतिहारी बापू की कर्मभूमि है, ऐसे में इसे 12 वें सेटेलाईट टाउनशीप/ग्रीनफील्ड के रूप में शामिल करना ही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पूर्वी चम्पारण की भौगोलिक स्थिति एवं प्राकृतिक से प्राप्त पौराणिक स्थलो के अलावें प्रसिद्ध मंदिरो की चर्चा करते हुए कहा कि इस शहर को उक्त योजना में शामिल करना सरकार की प्राथमिकताओं में होना चाहिए। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होने उम्मीद जताया कि एनडीए की सरकार बिहार के विकास के लिए निरंतर तत्पर है, ऐसे में सरकार इस शहर को सेटेलाईट टाउनशीप में जरूर शामिल करेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page