रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी के 24 घंटे के अंदर चोरी के सामान सहित दो चोर को पकड़ा

रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी के 24 घंटे के अंदर चोरी के सामान सहित दो चोर को पकड़ा
Facebook WhatsApp


रघुनाथपुर स्थित माली भगत के बगीचा से चोरी का सामान बरामद
तुरकौलिया। रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी के 24 घंटे के अंदर चोरी के जेवरात व सामान के साथ दो चोर को पकड़ा है। पकडे गए दोनों चोर रघुनाथपुर के ही रहने वाले है। एक चोर वार्ड नंबर 28 के कारी साह का पुत्र हर्ष राज है। जबकि दूसरा चोर कन्हैया सहनी का पुत्र संदीप कुमार है।

बताया जाता है कि एक दिसंबर की देर रात में पंकज कुमार दूबे के रघुनाथपुर आवास से चोरों ने सोने के जेवरात व घड़ी सहित अन्य सामान चुरा लिया था। पंकज मूलतः हरसिद्धि थाना के माधोपुर कृतपुर मठिया के रहने वाले है। जो रघुनाथपुर में आवास बनाकर पंडितायी करते है। मामले में उनकी पत्नी रिंटू दूबे ने थाना में आवेदन दिया था।

उसी रात व्यवसाई नीरज कुमार पाण्डेय के रघुनाथपुर आवास से चोरी हुई थी। नीरज मूलतः संग्रामपुर थाना के इमलिया गाँव के रहने वाले है। जिनका सुधा मिल्क पार्लर शहर के गायत्री मंदिर के समीप है। उनके घर से चोरों ने सोने के काफ़ी जेवरात चुरा लिया था।

मामले में उन्होंने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया था। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिँह ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर माली भगत के बगीचा से चोरी के जेवरात के साथ चोर हर्ष को पकड़ा। जिसके निशानदेही पर दूसरा चोर संदीप पकड़ा गया। उसके पास से भी चोरी के सामान बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ने मिलकर चोरी किया था। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page