शंकरसरैया चौक पर दुकान का ताला तोड़ रहे चोर को दुकानदारों ने खदेड़ा
-भागते हुए चोर ने दुकानदारों पर किया फायरिंग, बाल बाल बचे दुकानदार
-दुकान के बाहर से पिस्टल का बरामद खोखा दुकानदार ने पुलिस को सौंपा
तुरकौलिया।चोरी की घटना में विफल और पकड़े जाने के डर से चोर फायरिंग कर भागने में सफल रहे। घटना बीती देर रात की शंकरसरैया चौक की बताई जा रही है। बताया जाता है कि शंकरसरैया चौक स्थित रूपलाल साह के किराना दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश तीन चोर मिलकर कर रहे थे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि एक दिसंबर को वह शाम में दुकान बंद कर के घर चला गया।
अगल बगल के दुकानदार अपने दुकान में सोते है। करीब दो बजे रात में तीन चोर दुकान का ताला काट रहे थे। ताला तोड़ने की आवाज आने पर अगल बगल के दुकानदार जगे और शोर मचाते हुए चोरो को पकड़ने के लिए दौड़े। चोर आगे आगे और दुकानदार पीछे पीछे दौड़ रहे थे। पकड़े जाने के डर से चोरो ने हवाई फायरिंग किया। जिससे लोग डर कर रुक गए। वही चोर शंकरसरैया नहर के रास्ते भाग निकले।
दुकानदार ने यह भी बताया कि उसने थाना में लिखित आवेदन दिया साथ ही एक गोली का खोखा भी दिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो भी पुलिस को दिया गया।वही पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना को लेकर शंकर सरैया चौक के दुकानदारों में भय का आलम क़ायम है।

