बचपन से ही मेधावी व कुशाग्रबुद्धि थे डाॅ. राजेंद्र बाबू

Facebook WhatsApp


-समारोहपूर्वक मनाई गई जयंती
मोतिहारी। शहर स्थित नगर भवन मैदान स्थित डाॅ. राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा स्थल पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. अतुल कुमार ने किया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया, एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने उन्हे नमन किया। वहीं शहर से सटे लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर राजेंद्र बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अंजनी अशेष ने कहा कि बचपन से ही राजेंद्र बाबू मेधावी व कुशाग्र बुद्धि थे ।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्हें संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। महात्मा गांधी के चंपारण आगमन में उनकी उल्लेखनीय भूमिका थी। श्री अशेष ने बच्चों से उनकी जीवनी से सीख लेने और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की । मौके पर शिक्षिका प्रीति कुमारी, आयुषी गुप्ता, रितिका दुबे, प्रियंका झा, उज्जवल कुमार श्रीवास्तव, रौशन त्रिपाठी, अजय राय, विक्रम कुमार, प्रियम कुमारी, पूजा कुमारी, रोशनी राय आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page