पूर्वी चंपारण के आदित्य मेघा दिवस 2025 पर हुए सम्मानित

पूर्वी चंपारण के आदित्य  मेघा दिवस 2025 पर हुए सम्मानित
Facebook WhatsApp

– जिहुली उच्च विद्यालय के छात्र को प्रमाण पत्र, लैपटॉप और 20 हजार रुपए का मिला चेक मोतिहारी। मेघा दिवस 2025 के अवसर पर पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले गोनाही निवासी व जिहुली उच्च विद्यालय के छात्र आदित्य कुमार को राज्यस्तर पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आदित्य को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र, लैपटॉप और 20 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि के बाद जिहुली उच्च विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल है। छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे भी मेहनत कर इसी तरह का सम्मान प्राप्त करना चाहेंगे।

जिहुली पंचायत के सरपंच रितेश कुमार ने आदित्य की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “गोनाही का बेटा और जिहुली उच्च विद्यालय का छात्र आदित्य पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। प्रधानाचार्य अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है, जो पूरे गांव, प्रखंड और जिले के लिए गर्व की बात है।” आदित्य की इस उपलब्धि से गोनाही, जिहुली, पताही प्रखंड और पूरे जिले का मान बढ़ा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page