बुलडोजर कारवाई के खिलाफ माले का एक दिवसीय धरना

बुलडोजर कारवाई के खिलाफ माले का एक दिवसीय धरना
Facebook WhatsApp


-गरीबो को उजाड़ने से पूर्व उनको दें बसेरा
मोतिहारी। भाकपा माले के राज्यव्यापी आह्वान पर गरीबों के घर पर चल रही बुलडोजर के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता का. जीतलाल सहनी ने किया। माले नेता शंभुलाल यादव, भाग्यनरायण चैधरी एवं विशेश्वर कुशवाहा ने संयुक्त रुप से कहा जिस जनता के बल पर बहुमत में सत्ता में सरकार बनी है, उसी जनता के घर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बुलडोजर राज के खिलाफ सदन से सड़क तक माले लड़ेगी। मजदूर नेता दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि फुटपाथ जीविकोपार्जन कर रहे व्यवसायियों को बेदखल कर सरकार सामंती राज कायम कर रही है। फलस्वरूप नवसामंती राज के खिलाफ आन्दोलन जारी रहेगा। धरना में मो. इमाम हसन, अवधेश यादव, राजेश कुमार, मो. मुस्लिम, शंभु सहनी, रामप्रवेश सहनी ,बच्चा यादव, भोला राम, भैरवदयाल सिंह, कुमांती देवी, सुरेन्द्र महतो, रामनरेश शर्मा, रामप्रवेश राम, अफसाना खातून, अनिता देवी, रामसोमारी देवी, गीता देवी, शंभू सिंह
आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page