प्रत्येक व्यक्ति को जीवन की स्वाधीनता और सुरक्षा का अधिकार: अजहर हुसैन

प्रत्येक व्यक्ति को जीवन की स्वाधीनता और सुरक्षा का अधिकार: अजहर हुसैन
Facebook WhatsApp


-मानवाधिकार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुगौली। मानवाधिकार जागरूक अभियान का आयोजन नव प्रवर्तक प्रमोद स्टीफन के अध्यक्षता में नगर के नया टोला में हुई। आयोजन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानवाधिकार सार्वभौम घोषणा के अनुसार प्रत्येक नागरिक को तीस अधिकार प्राप्त है। जिसमंे मुख्य रूप से प्रत्येक व्यक्ति को विचार और उसकी अभियक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है। जिसमें सभी व्यक्ति को शांतिपूर्ण रूप से सभा करने का अधिकार है। सार्वभौम घोषणा पत्र के अनुच्छेद 9 में यह उलेखित है किसी भी व्यक्ति को मनमाने ढंग से गिरफ्तार, नजरबंद या निष्कासित नही किया जाएगा।

अनुच्छेद तीन में कहा गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन की स्वाधीनता और व्यक्ति सुरक्षा का अधिकार है। आगामी 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस को मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने अधिकार के बारे में जान सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बबन कुमार ने किया। मौके पर समाजसेवी अजहर हुसैन अंसारी, निदेशक डीके आजाद, प्रभात कुमार, रुस्तम आलम, अब्बास अली और लिली स्टीफन सहित अन्यो ने अपने विचार व्यक्त किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page