प्रशासनिक स्तर पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस

प्रशासनिक स्तर पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस
Facebook WhatsApp

-दिव्यांग छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
-प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण
-ट्राई एवं बैट्री चालित साईकिल सहित अन्य उपकरणों का किया गया वितरण
मोतिहारी। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिग, रंगोली आदि का आयोजन किया गया, तत्पश्चात् प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडेल, प्रशस्तिपत्र से पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि ‘‘समाज में दिव्यांगजनों का समावेशन कर समावेशी समाज का के विकास को बढ़ावा देना’’ थीम अधारित था।

जिला अंतर्गत सदर बुनियाद केन्द्र, मोतिहारी सहित सभी बुनियाद केन्द्रों पर दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी आदि विभिन्न सहायक उपकरण का वितरण किया गया। विभिन्न बुनियाद केन्दों से कुल 40 नग बैट्री चालित ट्राइसाइकिल, 04 नग वैशाखी, 01 हस्तचालित ट्राइसाइकिल एवं 02 व्हील चेयर वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, अंतर्गत बुनियाद केन्द्र, सदर में किया गया। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

मौके पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अक्षय कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुश्री निधि कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश,जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, जिला योजना पदाधिकारी राहुल कुमार, डीपीओ शिक्षा विभाग प्रहलाद गुप्ता, जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र सदर सहित सभी बुनियाद केन्द्र के कर्मी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page