विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत पर गांव में सनसनी

विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत पर गांव में सनसनी
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना क्षेत्र के उत्तरी सुगांव पंचायत के दिग्ध स्थिति में मौत की जानकारी ग्रामीणों के बीच फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को उसके ससुराल घर से बरामद किया। जिसकी पहचान लमौनिया निवासी साजन ठाकुर की 19 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते हीं मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर अपनी पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई ने बताया कि प्रीति की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के सभी सदस्य मौके से फरार थे, जिससे संदेह और गहरा गया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page