मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2025 के सफल संचालन के लिए मोतिहारी डीएम पटना में किए गये सम्मानित
मोतिहारी। मेधा दिवस (देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती) के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा पटना के ज्ञान भवन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी को सम्मानित किए गये। उल्लेखनीय है कि उक्त सम्मान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आयोजन के दौरान दिया गया। परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट व वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 के सफल संचालन एवं मूल्यांकन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान को लेकर अधिकारी द्वय मंत्री, शिक्षा विभाग बिहार सरकार सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बी राजेंद्र एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के हाथो सम्मानित किये गये।

वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल संचालन के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के बारकोडिंग व मूल्यांकन कार्य में महत्वपूर्ण व सराहनीय कार्य को के लिए दोनो पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, लैपटॉप एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

