पूर्वी चम्पारण के डीएम सौरभ जोरवाल होंगे सम्मानित
-बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने भेजा निमंत्रण
मोतिहारी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वर्ष 2025 की माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं के स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं सफल संचालन, कार्य के लिए जिला प्रशासन को सम्मानित किया जायेगा। आज 03 दिसंबर 2025 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के उपलक्ष्य में ज्ञान भवन, पटना में को डीएम सौरभ जोरवाल सम्मनित किए जायेंगे। जानकारी देते हुए जिला सूचना जन संम्र्पक पदाधिकरी ने बताया कि इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से जिलाधिकारी को आमंत्रित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी राष्ट्रपति से लेकर कई कार्यो के लिए सम्मानित हो चुके है। जाहिर है कि इनके कुशल नेतृत्व के कारण जिले को लगातार उपलब्धि मिल रही है।

