ऐतिहासिक धरोहरो एवं कला को संरक्षित कर युवा प्रतिभागियो उचित प्लेटफार्म देना प्रशासन का उद्देश्य:जिलाधिकारी

ऐतिहासिक धरोहरो एवं कला को संरक्षित कर युवा प्रतिभागियो उचित प्लेटफार्म देना प्रशासन का उद्देश्य:जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp


-दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का हुआ भव्य शुभारंभ
मोतिहारी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का शुभारंभ मंगलवार को महात्मा गाॅधी प्रेक्षागृह मंे हुआ। युवा उत्सव का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती, जिला नजारत उपसमाहर्ता प्रेमलता कुमारी, सामान्य शाखा प्रभारी निधि कुमारी, डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर डीएम ने उपस्थित कला प्रतियोगियो को संबोधित किया। कहा कि बिहार की पारंपरिक लोक कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत सहित धरोहरो को संरक्षित कर युवाओ को उचित प्लेटफार्म देकर उनकी कला को निखारने के उदेश्य के तहत प्रति वर्ष युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। पूर्व में यहां की कला प्रतिभाओ ने बेहतर प्रदर्शन किया है तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पुरस्कार भी हासिल किए हैं। श्री जोरवाल ने युवा उत्सव में भाग लेने आए सभी प्रतियोगियो को शुभकामनाएं दीं।

वहीं उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी जिले के कला प्रतिभागी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल करेंगे। प्रतियोगिता में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत एवं चित्रकला विधा के प्रतियोगियो ने भाग लिया। इन विधाओ में अव्वल आए प्रतिभागियो के नाम की घोषणा की गई। कल प्रतियोगिता समाप्त होने के पश्चात सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रेक्षागृह के मंच पर प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

युवा उत्सव का सफल संचालन आदित्य मानस एवं बिनोद तिवारी ने संयुक्त रुप से किया।
यहां जाने की युवा उत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन बुधवार को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में ही भाषण, कहानी एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जबकि पूर्वाह्न 10 बजे से जिला स्तरीय इनोवेशन ट्रैक प्रतियोगिता एवं विज्ञान मेला का आयोजन बैरिया, फुरसतपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होगा। युवा उत्सव मे डीपीओ समग्र शिक्षा, डीपीओ स्थापना, डीपीओ योजना एवं लेखा, महाप्रबंधक जिला उधोग केंद्र, इवलीन प्रकाश, रामभजू निराला,समग्र शिक्षा के मीडिया प्रभारी शकील अहमद सहित कई पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page